प्रदीप दुबे विक्की (साभार आफताब अहमद)
ज्ञानपुर ,भदोही। गोपीगंज- ज्ञानपुर मार्ग के थानीपुर नामक गांव के पेट्रोल पंप से चंद कदम दूर सड़क पर बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित तेज रफ्तार से आ रही आटो से भिड़कर गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार हेतु उसे जिला चिकित्सालय चेतसिंह लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के दत्तीपुर गांव निवासी धीरेंद्र कुमार यादव 32 वर्ष मंगलवार को सुबह 11:00 बजे अपनी बाइक संख्या यूपी 66 एस 0853 से गोपीगंज की तरफ किसी कार्य से जा रहे थे। उसी समय गोपीगंज से ज्ञानपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे अनियंत्रित आटो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक चालक धीरेंद्र यादव मौके पर ही गिरकर तड़पने लगे। आनन-फानन में लोगों द्वारा उपचार हेतु उन्हें जिला चिकित्सालय चेतसिह लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख कर रेफर कर दिया गया है। वही आटो चालक के भागने से पहले ही स्थानीय नागरिकों ने उसे पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…