उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनोहारी तरीेके से मनाया गया। हालांकि विदाई समारोह को लेकर स्कूल से विदा होने वाले अधिकांश बच्चे कुछ जरुर ही दर्द में दिखे, लेकिन हाईस्कूल के बच्चों की सांस्कृतिक प्रोग्रामों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया था। कार्यक्रमों में वेलकम डांस, गर्ल्स ग्रुप डांस, फनी डांस, नाटक, कौव्वाली, एवं वेलफेयर सांग का आकर्षक आयोजन सम्पन्न हुआ।
वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा ने कहा कि जीवन भर शिक्षा ग्रहण करना हमारा फर्ज हो सकता है। किन्तु उसे अपने जीवन में उतारने की जरुरत है। बुराईयों को देखो लेकिन उसका साथ न करो। बुराई व उसके परिणाम से नसीहत लेने की जरुरत है। नेक बनो, अनेक बनो के मार्ग पर अपनी जीवन शैली में सुधार कर उसे सार्थक बनाने का प्रयास करों। शिक्षा का असली मूल मतलब है।
कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा के छात्र/छात्राओं की विदाई करने से पूर्व निलेश जायसवाल, हुमरा निकहत को मेधावी विद्यार्थी, शिवांगी पाण्डेय, अनुष्का मिश्रा को बहुमुखी विद्यार्थी, प्रियंका वर्मा, मनीष वर्मा को शांत प्रिय विद्यार्थी, आरिशा अशरफ, संस्कार सिंह को समयवद्ध विद्यार्थी, प्रनीत कुशवाहा को अति प्रिय विद्यार्थी एवं कु0 रक्षी को अच्छी वक्ता के रुप में स्कूल परिवार ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में 9वीं व 11वीं कक्षा के बच्चों ने अपनी मेहनत से चांर चांद लगा दिया था। जिसमें दीपू सिंह, नीरज, आयूष त्रिपाठी, प्रियांश सिंह, आशुतोष यादव, सत्येन्द्र शुक्ला, श्वेता मिश्रा, नन्दिनी, दीप सिंह, दीपशिखा, आराध्या यादव, समीक्षा एवं आयूष सिंह ने अपनी भूमिका अदा की थी। समारोह का संचालन अनुज मौर्या एवं नमराता कुमारी ने बड़े ही रोचकता के साथ की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…