वरुण जैन
स्वार- पंडित दीन दयाल की पुण्यतिथि को क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में सदभावनापूर्ण मनाया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान के बारे में भी अवगत कराया गया।
क्षेत्र के ग्राम रायपुर में स्वार ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास एवं सम्मान की चिन्ता करने वाले, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता और हम सभी के पथ-प्रदर्शक थे। वहीं क्षेत्र के गांव धनोरी के शिव मंदिर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश मौर्य ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वे सागर जैसी गहरी सोच रखने वाले थे। उन्होंने संग़ठन के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। आज भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को लेकर चल रही है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य भाजपा बखूबी कर रही है।
इस दौरान सभी सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे जिसमें भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष दीप गोयल , मंडल उपाध्यक्ष नत्था राम, महेश भारद्वाज, कपिल गुप्ता, दीपक सैनी, मदन प्रधान, राणा जी, देवेंद्र दिवाकर, राजपाल मौर्य, संजीव, वर्मा, कांता चंद्रा, विनोद पाल, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…