तारिक जकी
बेंगलुरु: अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद अनंत हेगड़े का एक बयान एक बार फिर विवादों की ज़मीन तैयार कर बैठा है। दिल्ली चुनावों में सत्ता पाने को बेताब भाजपा जहा एक तरफ अपनी पूरी ताकत झोके हुवे है, जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद डोर 2 डोर कैम्पेन कर रहे है। वही अनंत हेगड़े ने एक मुश्किल फिर पैदा कर दिया अपने बयान को लेकर।
नवभारत टाइम्स की एक खबर के मुताबिक अनंत हेगड़े ने गाँधी के स्वतंत्रता आन्दोलन को ही अपने बयानों से शक के दायरे में खडा करते हुवे कहा है कि वह आन्दोलन मात्र एक ड्रामा था, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने इस बार महात्मा गांधी पर निशाना साधते उनके स्वतंत्रता आंदोलन को ‘ड्रामा’ करार दिया है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि भारत में ‘ऐसे लोगों’ को ‘महात्मा’ कैसे कहा जाता है।
उन्होंने महात्मा गांधी की भूख हड़ताल और सत्याग्रह को भी ‘ड्रामा’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोगों का कहना है कि भारत को भूख हड़ताल और सत्याग्रह की वजह से आजादी मिली है। यह सच नहीं है। अंग्रेजों सत्याग्रह की वजह से देश छोड़कर नहीं गए थे। अंग्रेजों ने परेशान होकर आजादी दी थी। इतिहास पढ़ने पर मेरा खून खौलता है। ऐसे लोग हमारे देश में महात्मा बन जाते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…