आफताब फारुकी
नई दिल्ली: अनुराग ठाकुर का आज लोकसभा में जमकर विरोध हुआ। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक चुनावी रैली में दिए बयान का विपक्ष ने जमकर विरोध किया है। दिल्ली के रिठला बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान अनुराग ठाकुर ने ‘गोली मारो गद्दारों को’ नारे लगवाए थे।
जानकारी हेतु बता दे कि इंडियन मुस्लिम लीग के सांसद ने बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर के हाल ही में दिए बयानों पर स्थगन प्रस्ताव दिया है। दरअसल रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था।
इसके बाद चुनाव आयोग ने विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी को निर्देश दिया कि इन दोनों नेताओं को पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाया जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…