संजय ठाकुर
बलिया: भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी नहीं बल्कि सुस्ती है, यह बात तो खुद कई बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कह चुकी हैं। अब उनकी पार्टी के एक सांसद ने भी देश में मंदी नहीं होने का जिक्र करते हुए अजीबोगरीब उदाहरण दिया है। उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी सांसद विरेंद्र सिंह का मानना है कि देश में कोई मंदी नहीं है क्योंकि लोग पारंपरिक कु्र्ता और धोती के बदले कोट और जैकेट पहन रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि ये वो देश है, जहां 6.5 लाख गांव भी हैं। यहां सिर्फ दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहर ही नहीं हैं। महात्मा गांधी, डॉक्टर हेडगेवार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और जयप्रकाश नारायण ने ग्रामीणों में विश्वास दिखाया था और देश को आजादी दिलाने में मदद की थी।’
बताते चलें कि विपक्षी दल लगातार देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। गिरती जीडीपी दर, बेरोजगारी, मंदी समेत कई आर्थिक मुद्दों का जिक्र करते हुए विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार पर देश को बदहाली की ओर ले जाने के आरोप लगाए हैं। सरकार विपक्ष के आरोपों को नकार रही है। उनका कहना है कि देश में मंदी नहीं है। भारत फिलहाल सुस्ती के दौर से गुजर रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…