आफताब फारुकी
सागर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ कुशल राजनेता होने के अलावा अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी खूब जाने जाते हैं। रविवार को वह सागर जिले में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां मंच से उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मुंह चलाने और देश चलाने में बहुत अंतर होता है।
सीएम कमलनाथ ने कहा कि ‘मोदी जी ध्यान मोड़ने के लिए कभी राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कभी पाकिस्तान की बात करेंगे लेकिन नौजवानों और किसानों की बात नहीं करेंगे। मुंह चलाने में और देश चलाने में बहुत अंतर होता है।’ कमलनाथ इससे पहले भी बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल चुके हैं।
बताते चलें कि कमलनाथ सरकार द्वारा शहरी बेरोजगारों के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना’ के तहत बेरोजगारों को अब चार हजार रुपये की जगह पांच हजार रुपये मासिक मिलेंगे। सूबे के जनसंपर्क मंत्री पी। सी। शर्मा ने इस बारे में कहा था, ‘राज्य के शहरी गरीब युवाओं के लिए 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना’ चलाई गई है। इस योजना में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ चार हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। इसे बढ़ाकर अब पांच हजार रुपये किया जा रहा है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…