वरुण जैन
स्वार। दिल्ली में फैली हिंसा को लेकर सतर्कता के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने व नये कानूनों को लेकर फैल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए कोतवाली परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बैठक में शामिल होकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बैठक में वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। इसके साथ ही बैठक में मौजूद लोगों से एनआरसी व सीएए आदि के बारे में विस्तृत रूप से बातचीत की गई। इसके साथ ही असमाजिक तत्वों के बारे में तुरंत अवगत कराने को कहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जनता से नये कानूनों के बारे में फैल रही भ्रांतियां से दूर रहने की भी पुरजोर अपील की। इस दौरान तहसीलदार रणविजय सिंह, कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई विनोद कुमार पांडेय सहित भारी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…