Categories: UP

कोतवाली में शांति व्यवस्था को लेकर व्यापारियों के साथ की गई मीटिंग

गौरव जैन

रामपुर। दिल्ली में फैली हिंसा को लेकर सतर्कता के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने व नये कानूनों को लेकर फैल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए कोतवाली परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाल राज कुमार शर्मा ने बैठक में शामिल होकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा, एसआई इसरार अली, एसआई दीपक कुमार, व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, सलविंदर विराट, महफूज़ अहमद , मोहम्मद अली सहित भारी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts