Categories: Crime

बाईक के धक्के से वनकर्मी चोटिल

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम करीमगंज के सामने बना सड़क ब्रेकर के पास सोमवार की शाम करीब 4 बजे एक बाईक के धक्के से वन विभाग में माली पद पर तैनात भगन राजभर (50) पुत्र स्व0 मूरत राजभर चोटिल हो गये। वे साईकिल पर सवार होकर अपनी ड्यूटी से छूटने के बाद अपने ग्राम हल्दीराम पुर जा रहे थे। उनका सीएचसी सीयर में उपचार कराया गया।

इस ब्रेकर पर आये दिन घटना होने की सूचना है। सूचना पाकर उनके छोटे भाई राजाराम राजभर व अन्य परिजन पहुंच गये थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts