Categories: Entertainment

घूमर कटार का 29 फरवरी को लाजपत भवन लॉन मोतीझील में होगा आयोजन

मो कुमैल

कानपुर. उत्तर भारत की भूमि कानपुर में राजस्थानी संस्कृति व सभ्यता के संगम पर आधारित घूमर कटार जो राजस्थानी पूर्वजों से चली आ रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम है का आयोजन कानपुर में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि दर्शकों को इस कार्यक्रम में अपने आप को राजस्थान में ही होने का एहसास मिलेगा।

इस आयोजन के सम्बन्ध में आज शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता कर जीतू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष घूमर कटार की अपार सफलता के बाद इस वर्ष 29 फरवरी को घूमर कटार सीज़न 2, लाजपत भवन लॉन मोतीझील में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लगभग 40 प्रतिभागी अपनी राजस्थानी कला का प्रदर्शन करेंगी।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से रजत श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह, सकर वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर नूरी शौकत, नंदरानी ग्रुप के डायरेक्टर राहुल सलोनिया, इक़बाल अहमद, अखलाक अहमद, ब्लैक डायमंड के सीईओ आयुष शर्मा, अखलाक अहमद खां, राम बाबू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts