तारिक खान
नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तर-पूर्व इलाके में हुई हिंसा में दंगों में स्थानीय अपराधियों की बड़ी भूमिका रही है। ऐसे कई लोगों की पहचान भी की जा चुकी है और कई गिरफ्तार भी किये गए हैं। अपराधियों के यहां से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हो रहे हैं जिनका जमकर इस्तेमाल हुआ। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 80 से ज्यादा लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। हिंसा करने वाले ज्यादातर लोग उत्तरी पूर्वी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। अभी इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।
वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्त लगा रही है। दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर ओपी मिश्रा लगातार अपनी टीम के साथ इलाके में घूमकर लोगों से शांति और अमन क़ायम रखने की अपील कर रहे हैं। कल विशेष कमिशनर एसएन श्रीवास्तव ने भी लोगों से मुलाकात की थी। दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में पिछले दो दिनों से शांति है लेकिन तनाव बरकरार है। अब तक इस हिंसा में 39 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। आज हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 में सुबह 4 से 10 बजे तक छूट दी गई। इस दौरान भी कहीं से कोई हिंसा की ख़बर नहीं है। शाम में फिर 4 बजे से 8 बजे तक धारा 144 में 4 घंटे की छूट दी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…