सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। 28 जनवरी की सुबह ट्रोनिका सिटी स्थित फैक्ट्री में दम घुटने से हुई गार्ड की मौत के मामले में मृतक के पिता ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिन्होंने एसडीएम खालिद अंजुम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम ने प्रार्थना पत्र को सम्बन्धित ट्रॉनिका सिटी थाने को भेज आवश्यक कार्रवाई के लिये निर्देशित किया है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पूजा कॉलोनी निवासी सुभाष वर्मा ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह उनके पास कम्पनी से कुछ लोगो का फोन आया कि आपका बेटा जिस फैक्ट्री में गार्ड की नोकरी करता है उसका दरवाजा नही खोल रहा है। सुभाष ने बताया कि वह तुरन्त फैक्ट्री गया और कर्मचारियों की मदद से गार्ड रूम की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला और पुलिस की मदद से अपने बेटे सूरज 24 साल व अजय कुमार 27 साल को दम घुटने से बेहोशी की हालत में अस्पताल भिजवाया। जहाँ सूरज को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित सुभाष का आरोप है कि उनके बेटे सूरज की मौत फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से हुई है।
फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारियों व गार्डों को सर्दी से बचने के लिये कोई उचित उपाय नही किये थे और कैमिकल जलाने के लिये देता था। जिसे जलाने से दम घुटकर उनके बेटे सूरज की मौत हो गयी।उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से हुई है और वह तभी से लगातार थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिये चक्कर लगा रहे है तथा उनकी रिपोर्ट दर्ज नही हो रही है। पीड़ित ने एसडीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है ,जो भी प्रकरण सामने आएगा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…