सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ 2 अवैध तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
लोनी कोतवाल बी एस भड़ाना ने बताया कि कल सोमवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे कस्बा चौकी इंचार्ज सुमित कुमार मय टीम के क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस टीम ने निठोरा रोड बबलू गार्डन कूड़े जे ढेर के पास से 2 तस्करों को अवैध मादक पदार्थ की तश्करी करते गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम इमरान पुत्र माजो निवासी पानी की टँकी के पास मुस्तफाबाद थाना लोनी बताया जिसके कब्जे 660 ग्राम गांजा तथा मन्नू उर्फ मुनव्वर पुत्र बाबू निवासी सरकारी स्कूल मुस्तफाबाद थाना लोनी बताया जिसके कब्जे से 220 ग्राम नशीला पाउडर नाजायज एलप्राजोलाम बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के तश्कर है। जो चलते फिरते लोगो को अवैध मादक पदार्थ बेचकर नाजायज तरीके से आर्थिक लाभ कमाते है। जिन्हें जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…