आदिल अहमद/ मोहम्मद कुमैल
कानपुर प्रशासन ने शायद इस बात को कभी सपने में भी सोचा होगा कि कानपुर का मुहम्मद अली पार्क दिल्ली का शाहीनबाग़ बन जायेगा। एक महीने तक हर तरीके की कोशिशो के बावजूद भी मुहम्मद अली पार्क में बैठी प्रदर्शनकारी महिलाए अपना प्रदर्शन ख़त्म नही कर रही थी। प्रदर्शनकारी महिलाओं की माने तो प्रशासन ने कल, बल सब कुछ प्रयोग कर डाला था। इस क्रम में पार्क में लगे टेंट के मालिको ने अपने टेंट हटा लिए थे। इसके बाद भी प्रदर्शन खत्म नही हुआ तो पहले माइक और फिर कुर्सियों का नंबर आया।
पार्क से निकली महिलाये सड़क पर बैठ गई। सुबह हो चली। मौके से इस प्रदर्शन के मद्देनज़र प्रशासन ने भारी फ़ोर्स क्षेत्र में रविवार की सुबह बुला लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारीयो की भीड़ भी बढती गई और महिलाए मुहम्मद अली पार्क से लेकर हलीम कालेज चौराहे तक बैठ गई। भारी तय्दात में शहर के अन्य हिस्सों से भी महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया और पूरा इलाका महिलाओं की भीड़ से भर गया। महिलाओं ने इस दौरान जमकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी करना शुरू कर दिया।
65-66 घंटो की मशक्कत के बाद आखिर प्रशासन ने कई दौर में प्रदर्शनकारी महिलाओं से बात किया। पूरा इलाका दुसरे शाहीनबाग़ में तब्दील हो गया। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी जद्दोजेहद प्रदर्शनकारी महिलाओं को हटाना था। क्षेत्र के सभी रास्ते लगभग अघोषित ब्लाक की कंडीशन में हो चूका था। इसके बाद आन मंगलवार को प्रशासन ने कई दौर की वार्ता के बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं को मुहम्मद अली पार्क में टेंट और कुर्सियों को लगाकर जगह प्रदान किया गया।
इसके बाद से देर रात समाचार लिखे जाने तक काफी महिलाये पार्क के अन्दर जा चुकी है। मगर अभी भी हलीम कालेज चौराहे पर सैकड़ो महिलाये प्रदर्शन कर रही है। इन सर्द रातो में डीएम, डीआईजी समेत भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में लगातार मौजूदगी दर्ज करवाते रहे। प्रदर्शन दिल्ली के शाहीनबाग की तरह शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि जब वह शांति से पार्क में प्रदर्शन कर रही थीं तो पुलिस को वहां कार्रवाई कर जबरन उठाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्थानीय एसएचओ और एक दरोगा के सस्पेंशन की भी मांग किया है।
समाचार लिखे जाने तक अधिकतर प्रदर्शनकारी महिलाए पार्क के अन्दर जा चुकी है। इसके बावजूद भी हलीम कालेज चौराहे पर भारी संख्या में महिलाए मौजूद है। प्रदर्शन स्थल पर प्रशासन मुस्तैद है। हलीम कालेज चौराहे पर मौजूद महिलाओं को समझकर पार्क के अन्दर भेजने की कोशिशे जारी है। हमारी संवाददाताओ की टीम मौके पर आपको लेटेस्ट अपडेट देने के लिए मौजूद है। रात के लगभग 3:30 हो रहे है। बुधवार की सुबह अंगड़ाईया लेने को बेचैन हो रही है। वही इस सर्द रात में भी मौके पर प्रदर्शन जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…