मुकेश यादव
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के महुई जहानाबाद गांव में चल रहे रूद्र महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा के अन्तिम दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह लगभग सात बजे शिवमन्दिर का कपाट खुलते ही जलाभिषेक होने लगी और महायज्ञ की महापूर्णाहुति प्रारम्भ हो गई।
क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुजनों ने यज्ञदेव को आहुति समर्पित किया।यज्ञ और रामलीला समापन के साथ साथ दिन भर भगवान शिव का जलाभिषेक चलता रहा और साथ ही महाभण्डारा चलता रहा, भक्त गण भण्डारा प्रसाद ग्रहण करते हुए आगे बढ़ते दिख रहे थे। जैसे मानो देवताओं की यात्रा चल रही हो। भक्तगण बड़े प्रसन्न दिख रहे थे। क्षेत्र के सभी सज्जनों में खुशीयां दिखाई दे रही थी। उधर सायंकालीन राशलीला में सुदामा चरित्र चलता रहा । दर्शकों द्वारा राशलीला का खूब लुत्फ उठाया गया। चारो तरफ शान्ति का माहौल रहा और वातावरण यज्ञमय बना रहा। क्षेत्र के अखिलेश राठौर सहित पंकज शर्मा, राजू ,रामाधार , सुधीर, रामप्रताप, अमरनाथ पांडेय ,नरायण ,गुड्डु पाण्डेय, रामकिशुन,शिवराज शरण आदी लोग व्यवस्था में लगे रहे।
इधर शिवरात्रि पर्व होने से हर वर्ष की भांति नगर पंचायत मधुबन में शिव बारात निकाल कर नगर भ्रमण कराया गया, प्रशासन भी सक्रिय दिख रहा था। साथ ही तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर, नेमडाड़, वस्ती वर्षी निधियांव, फूलपुर , लखनौर, दुबारी, पांती ,कोरौली, काठतरांव ,कमलसागर, बेलौली, दरगाह, मर्यादपुर , शेखपुर ,सुवाह सहित तमाम जगहों पर शिवालयों में शिव पूजा से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा । पुरे दिन चारो तरफ श्रद्धालुओंं की शिवपूजा के प्रति आस्था दिख रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…