आफताब फारुकी
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन ने लगातार चार दिनों तक प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और पूरे मामले को समझने की कोशिश की। उन्होंने कई वैकल्पिक रास्तों पर यात्रा भी की और पुलिस से सड़क बंद होने के कारण पूछे। शनिवार को भी वार्ताकारों की शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत हुई। चर्चा विमर्श के कुछ घंटों बाद शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने 9 नंबर सड़क खोल दी।
बता दें कि शाहीन बाग में पिछले करीब दो महीनों से नागरिकता कानून का विरोध चल रहा है। विरोध कर रहे लोगों ने सड़क को बंद किया हुआ है। सड़क के बंद होने से हजारों लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के विरोध के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह अपना प्रदर्शन जारी रख सकते हैं लेकिन किसी अन्य स्थान पर। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दो मध्यस्थों को भी चुना और उन्हें जिम्मेदारी दी कि वे प्रदर्शन स्थल पर जाएं और लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…