गौरव जैन
रामपुर। शहर में तीन दिन से सफाई कर्मचारियों ने अपने वेतन की मांग को लेकर हड़ताल कर रखी है जिसकी वजह से सफाई कर्मचारी शहर में सफाई का काम नहीं कर रहे हैं। जिससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं जिससे शहर में गंदगी बढ़ गई है तथा लोगों के घरों में भी कूड़ा इकट्ठा हो गया है। जगह-जगह बच्चों के गंदे डायपर सड़क पर पड़े हुए हैं जिनको जानवर अपने मुह से फाड़ कर इधर उधर ले जा कर फेंक देते हैं
नगरपालिका के ईओ से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारी तरफ से कोई ठेका निकाला ही नहीं गया अब सवाल यह उठता है कि जब ठेका निकला ही नहीं तो यह सफाई कर्मचारी कैसे रखे गए तथा जो इनकी रसीदें काटी गई है वह किस विनाह पर काटी गई है। जबकि नगर पालिका में इन 500 लोगों के भर्ती होने की नाम की लिस्ट भी लगाई गई थी और तभी से यह 500 लोग शहर के लगभग 22 वार्डों में सफाई कर्मचारी का कार्य कर रहे थे। अपने वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों ने सफाई का कार्य बंद कर दिया है और हड़ताल जारी कर रखी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…