Categories: Crime

गंध मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उमेश गुप्ता 

बलिया – हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी एक रिहायशी मकान से 1344 शीशी हरियाणा निर्मित शराब पकड़ने में हल्दी पुलिस को सफलता मिली है। सोनवानी गांव की एक मकान पर बुधवार की शाम हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने अपने हमराहियों के साथ छापेमारी की। मकान के बाहर वाली कोठरी से शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसमें 28 पेटियां रखी गई थी, जिसमें हरियाणा निर्मित शराब थी।

थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सोनवानी गांव में एक कोठरी से शराब की गंध आ रही है। इस दौरान उपनिरीक्षक राघव राम यादव कांस्टेबल अरविंद, सतीश व सुरेंद्र रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts