गंध मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उमेश गुप्ता
बलिया – हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी एक रिहायशी मकान से 1344 शीशी हरियाणा निर्मित शराब पकड़ने में हल्दी पुलिस को सफलता मिली है। सोनवानी गांव की एक मकान पर बुधवार की शाम हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने अपने हमराहियों के साथ छापेमारी की। मकान के बाहर वाली कोठरी से शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसमें 28 पेटियां रखी गई थी, जिसमें हरियाणा निर्मित शराब थी।












