Categories: National

CAA-NRC के खिलाफ मंसूर अली पार्क के धरने में खाद्य सामाग्री का वितरण करने पहुचे संतोषानन्द महाराज ने भाजपा पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

वाजिद अली/तारिक खान

प्रयागराज. मंसूर अली पार्क में एनपीआर एनआरसी और सीएए के खेलाफ चल रहे धरने के ३७ वें दिन पण्डित संतोषानन्द महाराज,पण्डित शास्त्री जी महाराज,पण्डित श्याम सुन्दर जी महाराज, पण्डित ब्रहम्चारी जी महाराज व पण्डित राम लखन जी महाराज ने धरनारत महिलाओं में खाने के सामान का वितरण कर गंगा जमुनी तहज़ीब के मरकज़ इस शहर की तहजीब को कायम रखा। संतोषानन्द महाराज ने महिलाओं को बिस्किट, नमकीन, केला, सेब आदि देकर कर कहा कि यह हमारे देश की संस्कृति है। इसे भाजपा खण्डित करने पर तुली है।

उन्होने धरनारत महिलाओं का पूर्ण समर्थन करते हुए काले क़ानून.की वापसी तक संघर्ष मे पुरे धन मन योग के साथ खड़े रहने की बात कही।प्रधानमंत्री के वारणसी में दिए गए बयान पर कहा हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक इस काले क़ानून को सरकार वापिस नहीं ले लेती। महिलाओं से कहा आप लोग तानाशाही से हर्गिज़ न डरें।देश के हर समाज का व्यक्ति इस हठधर्मी सरकार के विरुध लड़ी जा रही लोकतांत्रिक लड़ाई में आप के साथ है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts