प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के सभी शिव मंदिरों में हर हर महादेव के साथ श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया । इसके अलावा विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिरों में रुद्राभिषेक भी हुए। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में आने लगे। पूरे दिन जलाभिषेक का कार्यक्रम चलता रहा। जगह-जगह ठंडाई के रूप में प्रसाद वितरित किए गए।
ज्ञानपुर नगर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई थी जिससे लोगों को जलाभिषेक करने में परेशानी ना हो बोल बम और हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर गूंज उठा आन श्रद्धालुओं के अलावा कांवरियों ने भी बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक किया। इसके अलावा मंदिर में सुबह 4:00 बजे ही रुद्राभिषेक किया गया। लोगों ने बेलपत्र, बेर , ़फल और फूल माला से पूजन किया। शाम के समय पुरानी बाजार से शिव बारात निकाली गई जो बाबा हरिहर नाथ मंदिर पर आकर संपन्न हुई ।जहां शिव विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अलावा दूधनाथ मंदिर और जोर)इ गांव स्थित शिव मंदिर में भी जलाभिषेक और पूजन हुआ। नगर के पशु अस्पताल स्थित निराला नगर में नाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया ।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार बाबा बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वर नाथ और कबूतर नाथ मंदिर पर भी भक्तों ने सुबह से ही जलाभिषेक किया । बाबा पांडवा नाथ मंदिर पर लोगों ने जलाभिषेक किया ।शाम के समय नगर में शिव बारात निकाली गई। उसी प्रकार कोइरौना बाबा सेमराध नाथ धाम भदोही के पलिया गांव मोढ़ के गौरी शंकर मंदिर ,बसेरा और शिव मंदिर, करिया सुथंरियांवा के छोटा तालाब, गल्ला मंडी धाम, प्राचीन महादेव मंदिर ,खेतलपुर खमरिया के शिवाला पर स्थित शिव मंदिरों पर भोलेनाथ की बारात पहुंचकर समाप्त हुई लोगों ने अपनी-अपनी छतों से बाबा भोलेनाथ के बारातियों पर अबीर गुलाल फूल आदि बरसा कर उनका स्वागत किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…