गौरव जैन
स्वार। खनन के ढेरों पर अपना हक जताने को लेकर कोसी नदी के घाट पर दो पक्षों में जमकर भिड़ंत हो गयी। दोनों ओर एक असलहे निकल पड़े। जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की। हालाकि किसी के भी अप्रिय घटना होने की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन फायरिंग से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गौरतलब हो कि कोतवाली क्षेत्र में कोसी नदी पर खनन माफिया अपना डेरा डाले रहते हैं। पुलिस व प्रशासन के कुछ लोगों के तालमेल से खनन माफिया अपने कारोबार को बखूबी अंजाम देते हैं। खनन को लेकर माफियाओं में भीषण संघर्ष होना भी आम बात हो गयी है। नोबत यहाँ तक आ जाती हैं कि दो पक्षों में फायरिंग होना भी शुरू हो जाती है।
दरअसल कोसी नदी की सीमा उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड दोनों प्रदेशों से जुड़ी है। उत्तराखंड में कुछ पट्टाधारकों को खनन की स्वकृति प्राप्त है। जिसकी आड़ में खनन माफिया पुलिस व राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से यूपी की सीमा के खेतों से भी अवैध खनन करते रहते हैं। अवैध खनन को लेकर कभी भी भीषण संघर्ष शुरु हो जाता है। सूत्रों की माने तो गुरुवार को भी कोसी नदी से खनन कर लगाए गए ढेरों पर अपना कब्जा करने को अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली गलौज शुरू हो गयी मामला यहाँ तक बढ़ गया कि दोनों और से हथियार निकल पड़े। जानकारी ये भी है कि एक दूसरे पर फायरिंग भी की गयी। हालांकि किसी के साथ अप्रिय घटना घटित होने की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन आस पास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…