प्रदीप दुबे”विक्की“
गोपीगंज भदोही। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोरों पर सेंटिलाइज़र व मास्क के अभाव को दिखाते हुए मनमानी रुपए लिए जा रहे है। एक तरफ सरकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया से दिनभर प्रचार प्रसार किया जा रहा है कि डबल प्लाई की कीमत 8 रुपया थ्री प्लाई की कीमत 10 रुपए व सेंटिलाइज़र 100 रुपये से ज्यादा न लिए जाएं । परंतु सरकार की चेतावनी के बाद भी मनमानी 50 से 60 रुपये में मास्क एवं सेंटिलाइज़र 150 रूपये में बेचा जा रहा है। मेडिकल स्टोरो पर जाकर इस सम्बंध में पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें महंगे दामों में मिल रहे है तो हम उस पर अपना मुनाफा रखकर बेच रहे है यह नही की इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नही है पर वह खामोश है। इसी तरह नगर पालिका परिषद गोपीगंज या स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई जागरूकता अभियान नही चलाया जा रहा है। आज जरूरत है नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाने की मगर सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद लोकल स्तर पर कोई प्रयास नही देखा जा रहा है। जिस हिसाब से कोरोना वाइरस की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है नागरिको में दहशत का माहौल है। वर्तमान हालात को देखते हुए कोई सामाजिक संगठन या राजनैतिक, या पालिका के उच्च पदों पर विराजमान लोग जागरूकता नही दिखा रहे जब कि आज नागरिकों बीच जागरूकता अभियान के साथ गरीब वर्गों के लोगो मे मास्क या सेंटिलाइज़र का वितरण करने के साथ जागरूकता फैलाने की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…