–प्रदीप दुबे”विक्की”
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आज़ाद नगर के पास दुर्घटना में घायल हुए बुजुर्ग।प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के आजाद नगर के पास मैजिक की टक्कर से घायल होरी लाल 55 पुत्र हिंगुलाल निवासी ग्राम सरई मिश्रानी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टर अपनी डयूटी से नदारत मिले। वह बुजुर्ग दर्द से तड़पता रहा परिजन इधर उधर डॉक्टर की तलाश में भटकते रहे।इलाज के लिए मदद मांगते रहे मगर कोई डॉक्टर उपलब्ध नही रहे। वही मरीज के परिजनों ने हंगामा किया तो काफी देर के बाद डॉक्टर आये और मरीज का इलाज शुरू हुआ।
मामले को लेकर परिजनों ने डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आये दिन शुर्खियों में बना रहता है। सरकार के लाख कोशिशों के वावजूद गैरजिम्मेदार लोग सरकार की मंसूबों पर पानी फेर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…