वरुण जैन
मानक के अनुरूप निर्माण कार्य न पाए जाने पर जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट
स्वार। नगर पंचायत के ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में कोसी नदी का रेता उपयोग करने व घटिया सामग्री से निर्माण कराए जाने को लेकर एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी की जमकर फटकार लगाई।
क्षेत्र के उपनगर नगर पंचायत मसवासी में ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के औचक निरीक्षण को पहुंचे उपजिलाधिकारी ने देखा कि निर्माण कार्य में कोसी नदी से अवैध खनन कर लाए गए रेते का उपयोग किया जा रहा था। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा था जिसको देख उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता का पारा चढ़ गया। पहले उन्होंने ठेकेदार को तलब किया। लेकिन ठेकेदार मौके पर मौजूद नहीं मिला तो अधिशासी अधिकारी की जमकर फटकार लगाई। ठेकेदार को नोटिस जारी कर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा को सख्त निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य में बहुत बड़ी धांधली सामने आई है। ठेकेदार कोसी नदी के बालू का उपयोग निर्माण कार्य में कर रहा था निर्माण सामग्री भी घटिया किस्म की पाई गई है। इसके साथ ही मानक के अनुरूप कार्य नहीं पाया गया। ठेकेदार को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। वहीँ नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…