Categories: UP

जनता कर्फ्यू के दौरान बंदी में खुली देशी शराब की दुकान

गौरव जैन

शाहबाद। शाहबाद में जनता कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने बंदी का आदेश कर रखा था उसके उसके बावजूद बिलारी बस स्टैंड के पास देशी शराब का ठेका खुला पाया गया। ठेके पर बैठे सेल्समैन से जब कहा गया कि जनता कर्फ्यू के दौरान जनपद में शराब की सभी दुकानों बंद है इतना कहते ही सेल्समैन पत्रकार से ही अपशब्द कहने लगा और झगड़ा करने पर आमादा हो गया तथा पत्रकार पर बसूली का झूठा आरोप लगाने लगा।

पत्रकार ने शाहबाद थाने में इसकी तहरीर दे दी है गौरतलब है कि आजकल गलत प्रवर्ति के लोग पत्रकारों से ही भिड़ने लगे हैं तथा पत्रकारों पर हमलावर हो गए हैं ।

aftab farooqui

Recent Posts