Categories: UP

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जताया डीएम का आभार

वरुण जैन

रामपुर

जिलाधिकारी से साप्ताहिक बंदी का दिन परिवर्तन करने का किया था अनुरोध

  • स्वार। क्षेत्र के उपनगर मसवासी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने साप्ताहिक बंदी का दिन परिवर्तन करने के लिए जिलाधिकारी को लिखित रूप में अनुरोध किया गया था। जिसपर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने संस्तुति दे दी। जिस पर व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।
    गौरतलब हो कि क्षेत्र के उपनगर मसवासी में पिछले कई बर्षो से साप्ताहिक बंदी के लिए रविवार का दिन निर्धारित था। जिसको लेकर नगर के व्यापारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। व्यापारियों का कहना था कि रविवार के दिन बंदी होने पर वे अपना कोई काम नहीं कर पाते हैं क्योंकि इस दिन बैंक व सभी सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। व्यापारियों की सहमति पर रविवार के दिन की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी करने का दिन तय किया गया। जिसको व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल गुप्ता व पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह से अनुरोध किया था।

जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह व्यापार मंडल के अनुरोध पर साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार को निर्धारित कर दिया। जिससे खुश नगर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मोहम्मद तारिक, महेश भारद्वाज, अंशु मौर्य, देवेंद्र दिवाकर, गुड्डू भाई, इरशाद, राजीव शर्मा सहित तमाम व्यापारी गण मौजूद रहे।

aftab farooqui

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

15 hours ago