कमलेश कुमार
देश भर में वायरस की दहशत है वही रेलवे ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जन जागरुकता अभियान चलाया
अदरी(मऊ)
देश भर में कोरोना वायरस की दहशत है वही इंदारा रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जन जागरुकता अभियान चलाए। रेलवे की ओर से जारी दिशा निर्देश में स्वच्छता संबंधी सावधानियां रखने जागरुक कर रही है। स्टेशन पर हैंड वास रखकर आने जाने वाले यात्रियों को रोककर हाथ धुलवाकर स्वस्छ रहने की जानकारी दी गई।
इंदारा रेलवे स्टेशन पर टीआई मऊ व स्टेशन अधीक्षक प्रभारी इंदारा मुरली मनोहर सिंह ने यात्रियों की सुरक्षा व कोरोना वायरस की जानकारी व बरते जाने वाले बचाव के तरीके को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे है। रेलवे के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतरते व चढ़ते हुए यात्रियों को कोरोना के प्रारंभिक लक्ष्ण व बचाव के लिए क्या-क्या किया जा सकता है इसको लेकर हैंड वास, पानी से हाथों को धुलवाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। बचाव के सुझाव में जानकारी दी है कि यह एक भूताणु जनित रोग है जो चीन में फैली हुई है। इसके लक्ष्ण सर्दी, जुकाम बुखार व खांसी के लक्ष्ण दिखाई देते है। सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी होने पर तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करने की सलाह दी है साथ ही खासने की स्थिति में साफ रुमाल का उपयोग करने व विदेश यात्रा कर लौटे या पडोसी देश आए लोगों से मिलने सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।
कोरोना को लेकर रेलवे की ओर से बहुत तेजी से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में टीआई अनिल कुमार यादव, मुरली मनोहर सिंह, आरपीएफ चौकी प्रभारी सुधीर कुमार राय, अवनीन्द्र राय, अशोक सिंह, राजेन्द्र, जितेंद्र यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…