Categories: Lakhimpur (Khiri)

पुलिस कर्मियों ने भी शुरु किया मास्क के साथ कार्य

फ़ारुख हुसैन

पलियाकलां-खीरी।
कोरोना वायरस के खौफ अब पूरी तरह नजर आने लगा है। वायरस से बचाव को लेकर लोगों में काफी जागरुकता भी दिखाई दे रही है। सड़कों से लेकर कार्यालयों तक करीब करीब हर व्यक्ति मास्क व सेनेटाइजर के साथ अपने कार्य को अंजाम देने में जुट गया है जो कि काफी अच्छा संदेश है।

शहर की कोतवाली में पहुंचे समाजसेवी बद्री विशाल गुप्ता ने पुलिस कर्मियों में मास्क का वितरण किया। उनके द्वारा शहर में रविवार को लगने वाले जनता के कफ्र्यू को लेकर शनिवार को पूरे शहर में एलाउंस कराते हुए सभी का सहयोग की मांग की गई। जनता के कफ्र्यू से पहले शनिवार को भी पूरे दिन शहर की रोडों व बाजारों में संनाटा सा पसरा दिखाई दिखा।

aftab farooqui

Recent Posts