Categories: Lakhimpur (Khiri)

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य पहुंचे पलिया, की बैठक

फ़ारुख हुसैन

पलियाकलां-खीरी।  राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य शुक्रवार को पलिया शहर में पहुंचे जहां उनका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल वाल्मीकि व उपाध्यक्ष अजय दरोगा में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोग के सदस्य श्याम लाल वाल्मीकि ने रंगरेजान स्थित बाल्मीकि मंदिर आश्रम में समस्त नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना वायरस पर समस्त सफाई मजदूर समाज से बहुमूल्य सेवाओं से वार करने की अपील की। बैठक को अखिल भारतीय महासभा के प्रदेश महासचिव प्रताप सिंह वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार व राजेश आदि ने भी सम्बोधित किया।

aftab farooqui

Recent Posts