Categories: International

कोरोना का कहर – इटली में कोरोना की मौत का आतंक, मृतकों की संख्या दस हज़ार पार

आफताब फारुकी

इटली के लिए आज शनिवार का दिन मौत का एक दिन साबित हुआ। आज शनिवार को इटली के एक और ख़ौफ़नाक दिन गुज़र रहा है। पिछले 24 घंटों में इटली में 880 मौतें हुईं है। आज इन मौतों के साथ इस मुल्क में इस मुजी मर्ज़ से मरने वालो की संख्या दस हज़ार पार कर गई है।

अब इटली में अभी तक के दर्ज आकड़ो के अनुसार अब तक कुल 10,023 जीवन कोरोना के काल के गाल में समां चूका है। अभी तक इटली में 70,065 के लगभग कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं, जिनमें से 12,384 लोग ठीक हो चुके हैं।

pnn24.in

Recent Posts