प्रदीप दुबे विक्की
बिल्थरारोड। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी जरुरी आदेश के तहत कोरोना वायरस को लेकर चैत मास के नवरात्रारम्भ के मौके पर बुधवार को बलिया जिला के बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में सोनाडीह में माता दुर्गे की आठवीं व नौवीं अवतार का मंदिर ताला से लाक मिला। यहां फल फूल, नारीयल, पूजा की सामग्री धूप बत्ती, कपूर आदि की सामान का बिकना तो दूर रहा इक्का दुक्का छोड़कर कोई मंदिर पर पूजा पाठ करने नही पहुंचा।
परमपरा के अनुसार मंदिर संचालक का परिवार अकेले प्रातः में ही विधि विधान से कलश स्थापना करके पुनः मंदिर में ताला लाक कर घर वापस हो लिया। प्रशासन के आदेश का लोगों ने पूरी तरह पालन किया। सैकड़ो वर्ष पुराना रामनवमी से लगने वाला मेला इस वर्ष कोरोना वायरस को लेकर आयोजक परिवार के प्रमुख बीरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने स्थगित कर दिया है। अभी से यहां मनोरंजन के लिए जादू, चरखी, झूला, मौत का कुआं आदि स्थापित हो रहा था, जो अब वह भी अपना सामान खोलकर वापस जाने की तैयारी में जुट गया था।
सोनाडीह में मंदिर के आस पास लाल बन्दरो का विशाल स्तर पर समूह है। प्रत्येक वर्ष माता के भक्त प्रसाद के अलावे इनको भी खाने के लिए चना, लाई, फल आदि लाकर खिलाते थे, लेकिन इस बार वे जहाँ तह निराश बैठे व टहलते मिले। इसके अलावे बिल्थरारोड नगर क्षेत्र में सभी मंदिरों पर ताला लटका मिला। सभी ने अपने अपने घरों में कलश की स्थापना कर मां दुर्गे का पूजा पाठ शुरु कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगभग इसी तरह का माहौल पाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…