शाहनवाज़ अंसारी
अंसारी गाजीपुर देश में कोरोना के कहर से बचाव के लिए लागू लॉक डाउन के दौरान गरीबो के लिए फिक्रमंद सभी है। ऐसे लोग भी है जो रोज़ कमाते है और रोज़ खाते है। ऐसे लोगो के लिए बिना काम के कैसे घर में चूल्हा जलेगा, इससे फिक्रमंद समाज का हर तबका है। इसी फिक्र के तहत समाज सेवको ने अपनी भूमिका बखूबी निभानी शुरू कर दिया है। इस कड़ी में युसुफपुर मुहम्मदाबाद क्षेत्र में कई ऐसे सामाजिक कार्य हुवे।
मंसूर अंसारी ने अपने हाथो से परोसे गरीबो की थाली में भोजन
इसी कड़ी में सबसे प्रमुख अंसारी परिवार द्वारा भोजन वितरण रहा। आज दिन भर सांसद अफजाल अंसारी और विधायक मुख्तार अंसारी के भाई मंसूर अंसारी ने गरीबो को खाना खिलाया। इस दौरान अंसारी परिवार से सम्बंधित अन्य लोग भी उपस्थित थे। गरीबो की थाली में रोटिया परोसने का काम खुद मंसूर अंसारी ने अपने हाथो से किया।
नगर चेयरमैन शमीम अंसारी ने करवाया गरीबो को भोजन
इसी कड़ी में नगर चेयरमैन शमीम अहमद व प्रमोद कश्यप सहित सभी सभासद व नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी यदुनाथ के द्वारा भी गरीबो को भोजन वितरण का कार्य सम्पादित हुआ। इस टीम के द्वारा आवश्यकता अनुसार बस्तियों में जाकर गरीबो और ज़रूरतमंदों को भोजन प्रदान किया गया।
समाजसेवक प्रमोद कश्यप ने लगातार पांचवे दिन वितरित किया भोजन
वही इस कड़ी में गाजीपुर जनपद के युसुफपुर कस्बे में स्टेशन पर स्थित झुग्गी झोपडी में रहने वाले गरीब जिनका कोई भी सहारा नही है, और पेट भरने का कोई साधन नही है को आज पांचवे दिन भी समाजसेवक प्रमोद कश्यप ने भोजन का पैकेट दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…