प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। औराई में होली पर्व के मद्देनजर होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं जाने के लिए थाना कोतवाली औराई में सांप्रदायिक सदभाव की एक बैंठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता औराई कोतवाल राम जित यादव ने की।
उन्होंने कहा कि औराई क्षेत्र वासियों को जब जब सांप्रदायिक सदभाव की परीक्षाओं से गुजारना पड़ा है उनका भाईचारा बरकरार रहा है उस पर वह खरे उतरे हैं यह सांप्रदायिक सद्भाव उन्हें विरासत में मिला है और विरासत में मिले हुए सद्भाव को सहेज कर रखना हमारी प्राथमिकता है।
औराई क्षेत्र हिंदू-मुस्लिम एकता की परिचायक है यह एकता गंगा जमुनी सौहार्दपूर्ण वातावरण की परिचायक है।उन्होंने कहा नगरवासियों की जब जब सांप्रदायिक सौहार्द वातावरण की परीक्षाएं हुई है। उसमें में वह खरे उतरे हैं यह सौहार्दपूर्ण वातावरण हमेशा बरकरार रहना चाहिए।और हिंदू मुस्लिम एकता इसी प्रकार बनी रहे। बैठक में औराई प्रधान बिनोद यादव, ग्राम प्रधान हुसैनीपुर, अजय राय, पप्पु अहमद, नौसाद, खलिल, सहित नगर व ग्रामिण क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…