फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर सोनहा वन चौकी पर जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा, अग्नि से वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा व मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम पर लोगों को जागरूक किया गया.
जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार पाठक, उपनिदेशक मनोज कुमार सोनकर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया, वन्य जीव प्रतिपालक दुधवा टाइगर रिजर्व शशिकांत अमरेश, विश्व प्रकृति निधि के समन्वयक डॉ मुदित गुप्ता, राधेश्याम, दुधवा नेचर कंजर्वेशन एण्ड ईको फाउंडेशन के सचिव लीलाधर उर्फ सोनू कतर्नियाघाट फाउंडेशन के सदस्य फजलुर रहमान डब्ल्यूटीआई के प्रेम चंद पांडे क्षेत्रीय वन अधिकारी बनकटी आलोक शर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में पशु पक्षियों के संरक्षण एवं जागरूकता हेतु फोटो गैलरी भी लगाई गई. जागरूकता कार्यक्रम में दुधवा रेंज के ओमप्रकाश सिंह, कमला प्रसाद पाल, सदनलाल वन दरोगा, नियम कुमार पांडे, विपिन कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार वन्य जीव रक्षक अजय शर्मा वन रक्षक आदि उपस्थित रहे. जन जागरूकता कार्यक्रम का संचालन सोबरन लाल प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा किया गया. कार्यक्रम का समापन सूक्ष्म जलपान के साथ किया गया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…