Categories: Crime

लगभग 03 कुन्तल प्रतिबंधित पशु का मांस व काटने के उपकरण बरामद , 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन

स्वार। दिनांक 28-03-2020 को थाना स्वार रामपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम बूढ़ी दढ़ियाल तिराहा के पास से दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल होंडा साइन बिना नंबर पर प्लास्टिक के बोरे में करीब 65 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हमारे 05 ओर साथी पास ही खेत में प्रतिबंधित पशु का वध करके मांस के छोटे-छोटे टुकड़े कर रहे हैं।

अभियुक्तगण द्वारा बताए स्थान पर पहुॅचे तो पुलिस वालों को देख पांचों अभियुक्तगण मौके से फरार हो गए जहां से लगभग 02 कुंटल 30 किलो ग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस मय खाल के, एक कांटा, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, एक रेती, दो लकड़ी के गुटके, रस्सी के टुकड़े आदि सामान बरामद हुआ। इस संबंध में थाना स्वार पर मुकदमा अपराध संख्या-152/20 धारा 3/5/8 सी.एस. एक्ट व 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर कार्रवाई की गई तथा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता नाजिम पुत्र आशक अली,
मसरूर पुत्र लतीफ निवासीगण ग्राम नगलिया आकिल थाना अजीमनगर रामपुर है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts