इमरान अख्तर
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हिंसा पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस हिंसा में 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में रविवार सुबह नाले से एक शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल लिया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस शख्स की दिल्ली हिंसा के दौरान ही मौत हुई थी, या इसकी मौत किसी दूसरी वजह से हुई है।
लाश बरामद होने के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पड़ोस के लोगों से भी इस मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है। दिल्ली में हिंसा पर अब काबू पाया जा चुका है। पिछले 3 दिनों से हिंसा की कोई खबर नहीं है।
दिल्ली हिंसा में फरार चल रहे पार्षद ताहिर हुसैन की तलाश में दिल्ली पुलिस जुट गई है। पुलिस ताहिर हुसैन के पुश्तैनी घर अमरोहा भी पहुंची है। आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन पर आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के गंभीर आरोप हैं। परिजनों के मुताबिक, ताहिर हुसैन के इशारे पर अंकित की हत्या की गई। दिल्ली के खजूरी खास इलाके में ताहिर हुसैन के घर के बाहर पुलिस तैनात है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…