तारिक खान
नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली के शाहीन बाग में धारा 144 लागू कर दी गई है। शाहीन बाग में दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी कर कहा है कि इस क्षेत्र में जमा न हों और न ही प्रदर्शन करें। पूरे इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है, साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं।
दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह शाहीन बाग धरना स्थल के नजदीक बैरिकैड्स पर यह नोटिस चिपकाया गया। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि शाहीन बाग में ढाई महीने से लगातार धरने पर महिलाएं बैठी हैं और नागरिकता कानून को हटाने की मांग कर रही हैं। महिलाएं 15 दिसंबर से ही धरने पर बैठी हैं।
इलाके में धारा 144 लागू करना का फैसला ऐसे वक्त में आया है जब दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में हिंसा हुई है और दूसरी तरफ हिंदू सेना ने 1 मार्च यानी आज ही के दिन शाहीन बाग कूच का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में हिंदू सेना ने अपना फैसला बदल लिया। लेकिन पुलिस ने एहतियातन धारा 144 लागू कर दी।
संयुक्त कमिश्नर डीसी श्रीवास्तव भी शाहीनबाग में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हमारा मकसद कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की अप्रत्याशित घटना को रोकना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…