Categories: Crime

धोखाधडी करने में एक अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन

रामपुर। दिनांक 12-10-2019 को अजय मिगलानी पुत्र घनश्याम मिगलानी निवासी ओरेन्ज कन्ट्री मानिक बैग ब्लाक बी त्रिवेणी कालौनी थाना जूनी जनपद-इन्दौर मध्य प्रदेश आदि 04 नफर अभियुक्तगण द्वारा वादी संजय अग्रवाल पुत्र रामअवतार अग्रवाल नि0 अजीतपुर इन्डस्ट्रीयल स्टेट थाना सि0ला0 जनपद-रामपुर से 500 किलो0 मैन्थाॅल क्रिस्टिल दर 1640रू प्रति किलो0 तथा 12 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से नौ लाख अठारह हजार चार सौ रू0 का माल धोखाधडी से खरीद लिया था व पैसे मांगने पर पैसे वापस नही दिये तथा जान से मारने की धमकी दी गयी थी।

इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-946/19 धारा 420/406/506 भादवि पंजीकृत हुआ था। दिनांक 04-03-2020 को थाना सिविल लाइन की ज्वालानगर चौकी प्रभारी उ0नि0 ओमशुक्ला द्वारा मय टीम के अभियुक्त अजय मिगलानी पुत्र घनश्याम मिगलानी निवासी ओरेन्ज कन्ट्री मानिक बैग ब्लाक बी त्रिवेणी कालौनी थाना जूनी जनपद-इन्दौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts