धोखाधडी करने में एक अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 12-10-2019 को अजय मिगलानी पुत्र घनश्याम मिगलानी निवासी ओरेन्ज कन्ट्री मानिक बैग ब्लाक बी त्रिवेणी कालौनी थाना जूनी जनपद-इन्दौर मध्य प्रदेश आदि 04 नफर अभियुक्तगण द्वारा वादी संजय अग्रवाल पुत्र रामअवतार अग्रवाल नि0 अजीतपुर इन्डस्ट्रीयल स्टेट थाना सि0ला0 जनपद-रामपुर से 500 किलो0 मैन्थाॅल क्रिस्टिल दर 1640रू प्रति किलो0 तथा 12 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से नौ लाख अठारह हजार चार सौ रू0 का माल धोखाधडी से खरीद लिया था व पैसे मांगने पर पैसे वापस नही दिये तथा जान से मारने की धमकी दी गयी थी।












