फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। कैंसर व पेट की गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे दो युवकों का इलाज महंगापुर के श्री गुरुनानक देव चैरिटेबल ट्रस्ट करा रहा है। इतना ही नहीं गरीब तपके के तीन सौ बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ ड्रेस, खाना कपड़ा उपलब्ध कराते हुए उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। बेसहारा लोगों को भी ट्रस्ट लम्बे समय से सहारा देने का कार्य कर रहा है। जिससे बड़ी संख्या में बेसहारा लोग अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं।
बाबा गुरनाम सिंह ने बताया कि महंगापुर निवासी स्वर्गीय जगीर सिंह के पोते के पेट की नस सड़ गयी थी। जिसे दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका डा. राजीव कौशिक द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा। ऑपरेशन में आने वाला डेढ़ लाख रुपये का खर्च संस्था श्री गुरु नानक देव चैरिटेबल ट्रस्ट (कार सेवा) के द्वारा हॉस्पिटल के खाते में भेज दिया गया। वहीं खुटार निवासी एक व्यक्ति का 17 साल का बच्चा कैंसर का मरीज है। जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बच्चे का इलाज संस्था द्वारा पीजीआई हॉस्पिटल चंडीगढ़ में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब बच्चे की हालत में हालत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। बाबा गुरनाम सिंह ने बताया कि परेशान व्यक्ति किसी भी धर्म,जाति व समुदाए का हो उसे महंगापुर गुरुद्वारे से सहयोग दिया जाता रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…