Categories: UP

बिद्यालय परिसर मे मची अफरा-तफरी जब अनियंत्रित ट्रैक्टर बाउंड्री वाल तोड़ घुसा बिद्यालय परिसर में

शिवशंकर जायसवाल

गोपीगंज,भदोही। पूर्व माध्‍यमिक विद्यालय तुलसीपुर, भदोही गुरुवार दोपहर स्‍कूल में चल रही कक्षा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित ट्रैक्‍टर बाउंड्री को तोड़कर घुस गया। हालांकि बाउंड्री तोड़कर स्‍कूल में घुसते ही ट्रैक्‍टर की अनियंत्रित गति परिसर में मौजूद पेड़ों के पास ही थम गया नहीं तो किसी बड़े हादसे से इन्‍कार नहीं किया जा सकता

पूर्व माध्‍यमिक विद्यालय में बाउंड्री तोड़कर ट्रैक्‍टर घुसते ही हड़कंप मच गया और छात्र इधर-उधर भागने लगे। विद्यालय परिसर में ट्रैक्‍टर आने के बाद मचे हड़कंप के दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया घबराए हुए बच्चों को अध्यापक उन्हें समझाते बुझाते हुए शांत शांत कराया बच्चों को तब जाकर बच्चों ने राहत की सांस ली ।

pnn24.in

Recent Posts