फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है,अगर इंसान में कुछ करने का जज्बा हो तो पहाड़ों में भी रास्ते तलाश कर लेते हैं।कुछ इस तरह की मिसाल पेश की है वी बी धूरिया ने। जो जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर मेन्योर गांव में जन्मे है। डाॅ0 वीबी धूरिया जिनको गरीबों की मदद व फ्री इलाज के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार ‘वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।जिसके चलते जिले के डॉक्टर ने अवार्ड मिलने से लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
राष्ट्रीय ख्याति पाकर जब वह वापस आए तो लखीमपुर के लोगों ने भी उन्हें कंधों पर उठा लिया और उनका जोरदार स्वागत किया। डॉक्टर बी वी धूरिया ने हमारे नुमाइन्दे फारूख हुसैन ने गुफ्तगू के दौरान बताया कि उन्हें जो सम्मान मिला है उसके बाद वह समाज सेवा की जो गति है उसे और तेज करेंगे और हर कदम गरीबों और लाचारों के साथ रहेगें। इस मौके पर उन्हें सम्मानित करने के लिए न्याय मंच के अध्यक्ष रितु वर्मा सहित नगर के दर्जनों समाजसेवी डॉ मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…