Categories: UP

औराई के पशु चिकित्सक ने मिर्जापुर में एक गाय का इलाज करके पेश की मानवता

प्रदीप दुबे विक्की

औराई,भदोही। औराई क्षेत्र के भगवानपुर निवासी ओम प्रकाश मिश्रा ने कछवां थाना के करहर गांव में एक लावारिस गाय जो घायलवस्था में थी के बारे में जिलाधिकारी भदोही को सूचित किया। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने औराई पशु चिकित्सालय के चिकित्सक को घायल गाय के ईलाज के लिए तुरंत भेजकर मानवता की मिशाल पेश की।

मालूम हो कि घायल गाय मिर्जापुर जिले की सीमा में थी लेकिन औराई पशु चिकित्सालय नजदीक होने से ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी भदोही को मामले से अवगत कराया और भदोही के पशु चिकित्सक पैरावेट प्रजेश तिवारी, दिनानाथ पांण्डेय द्वारा गाय का ईलाज किया गया।

aftab farooqui

Recent Posts