आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3072 हो गई है। देश में कोविड-19 से मृतकों की संख्या 75 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 525 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस की रफ्तार ने बीते 24 घंटों में जबरदस्त तेजी से बढ़ी है। इस दौरान 525 मरीज सामने आए हैं। इन्हीं खबरों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 213 लोग ठीक हो चुके हैं। यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं।
यूपी में दूसरी तरफ, आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन। सिंह ने बताया कि आगरा में कोरोना वायरस के 25 और मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 पहुंच गई है।इसके अलावा दिल्ली सरकार के अस्पताल दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में एक और नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव हुआ। दरअसल इसी हफ्ते सबसे पहले खबर आई कि इसी अस्पताल के एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिसके बाद डॉक्टर के संपर्क में आए 19 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। हालांकि टेस्ट के बाद शुक्रवार को दो नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए और अब शनिवार को भी एक नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यानी कुल मिलाकर दिल्ली सरकार के अस्पताल दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में मेडिकल स्टाफ के चार लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…