Categories: UP

कृष्णा फाउंडेशन ने वितरित किया गरीब ज़रूरतमंदों को भोजन के पैकेट्स

ए जावेद

वाराणसी। कृष्णा फाउंडेशन के सौजन्य से आज लॉक डाउन के 19वे दिन 12वा भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सरकार द्वारा निर्देशित नियमो और सोशल डिस्टनसिंग का खास ख्याल रखा गया।

कार्यक्रम के तहत आज संस्था के तरफ से राजघाट, किला कोहना, सरैया, जलालीपुर, कोनिया आदि इलाको में लगभग 500 पैकेट खाने का वितरण किया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुरली यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी गरीब इस लॉक डाउन में भूखा न सो पाये। इस अवसर पर मुरली यादव, इश्तियाक अहमद, राजवीर, हरवंश, इकबाल रजा आदि लोग शामिल थे।

pnn24.in

Recent Posts