Categories: Crime

ग्राम खिजरपुर में एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वालों में से 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन

अजीमनगर। दिनांक 27-04-2020 को ग्राम खिजरपुर थाना अजीमनगर में 10-11 व्यक्ति लाॅकडाउन का उल्लघंन करते हुए, आपस में लड़ाई-झगडा व पत्थर बाजी करते हुए एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर रहे थे। थाना अजीमनगर पुलिस को उक्त झगडे की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहॅुचकर 06 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा 05 अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता इकरार पुत्र मौहम्मद नवी, नव्बू पुत्र इरशाद, बाबू पुत्र इरशाद, शाहिद पुत्र वाहिद, आरिफ पुत्र फिदा हुसैन, इब्ने अली पुत्र फारूख समस्त निवासीगण ग्राम खिजरपुर थाना अजीमनगर, रामपुर है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सुभाष मावी, थाना प्रभारी अजीमनगर, उ0नि0 सुरेश वीर सिंह, का0 विनित कुमार, का0 विनोद कुमार शामिल रहें।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts