गौरव जैन
रामपुर। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रियायती दरों पर जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध करा रही हैं। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के निर्देशानुसार लॉक डाउन के दौरान जनपद में प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगभग 4200 से अधिक सेनेटरी पैड जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके अलावा वे पंजीकृत लाभार्थियों को घर घर जाकर पोषाहार वितरित कर रही हैं, वितरण के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए हाथ धोने के तरीके, फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ ही घर पर बनाएं गए मास्क भी वितरित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं बनाये गए मास्क के वितरण को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने में की जा रही विभिन्न कार्यवाहियों में अपना योगदान मानते हुए अत्यंत सकारात्मक भूमिका का निर्वहन कर रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…