तारिक खान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वी और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट कब जारी करेगा इसे लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जानकारी दी है। उनके मुताबिक जून के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम कब जारी होगा, इस बारे में यूपी के डिप्टी सीएम बताया कि जून के पहले हफ्ते में बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
19 मार्च से बंद है मूल्यांकन प्रक्रिया यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि ‘लॉकडाउन के कारण आंसरशीट मूल्यांकन प्रक्रिया का काम 19 मार्च से बंद है लॉकडाउन खुलने पर आंसशीट मूल्यांकन का काम तेजी से किया जाएगा और जून के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी करने की उम्मीद है।’ दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशल वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।
आंसर शीट मूल्यांकन में लगेगा समय
बता दें कि लॉकडाउन के कारण यूपी बोर्ड ने आंसरशीट मूल्यांकन के काम को बीच में ही रोक दिया है इसलिए बाकी बची कॉपी जांच के लिए बोर्ड को अभी 20-25 दिनों की जरूरत है और रिजल्ट प्रोसेस करने के लिए करीब 10 दिन चाहिए।
फेक न्यूज से रहे सावधान
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर कई तरह के भ्रामक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें से एक मैसेज में कहा जा रहा था कि यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों को बिना एग्जाम अगली कक्षा में प्रमोट करेगा। ये सभी फेक मैसेज हैं और इस तरह के मैसेज से सावधान रहे। किसी भी तरह की जानकारी के लिए केवल यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट को ही देखें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…